Breaking News

काशीपुर :दुकान से दो लाख उड़ाये, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही

दुकान स्वामी परमिंदर सिंह

काशीपुर । नई अनाज मंडी के सामने स्थित एक फर्टिलाइजर्स की दुकान के गल्ले से दो लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस घटना को फिलहाल संदिग्ध मान रही है। 

जसपुर रोड पर नई अनाज मंडी के सामने परमिंदर सिंह की सिद्धू फर्टिलाइजर्स के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी का कहना है कि आज दिन में लगभग एक बजे उसने घर से दो लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिये और दुकान पर आया कि किसी काम से उसे घर जाना पड़ा। दुकान स्वामी का घर दुकान के ऊपर ही है। जब वह वापस आया तो जीने के दरवाज़े पर बाहर से किसी ने कुंडा लगा दिया। परमिंदर ने पड़ोसी दुकानदार को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। दुकान में जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ था और दो लाख रुपये गायब थे।

मामले की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में कोई आता नहीं दिखाई दिया। वहीं कुंडा थाना प्रभारी विनोद फर्तियाल ने बताया कि दुकान स्वामी व उसकी पत्नी का बयान अलग अलग है। प्रथम दृष्टि में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-