Breaking News

काशीपुर :विकास पुरुष एन डी तिवारी की स्मृति में कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों को बांटी राशन किट

काशीपुर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी की याद में आज यहाँ कुंडेश्वरी रोड स्थित युवा कांग्रेस नेता शिवम शर्मा के कार्यालय में जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया गया।

राशन किट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत के सौजन्य से वितरित की गई। बता दें कि पिछले तीन दिनों से  युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत काशीपुर में कोरोना काल आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को राशन किट  व सैनेटाइजर व मास्क का वितरण कर रहे हैं। अब तक चार सौ से अधिक लोगों को वह  स्थानीय युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज तीसरे दिन भी जरुरतमंदों की सहायता का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान उनके साथ मनोज जोशी, शिवम शर्मा, त्रिलोक अधिकारी,  प्रदीप जोशी, शुभम उपाध्याय नईम सिद्दीकी, शाह आलम, दीप जोशी, आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-