Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :निजी अस्पताल में बच्चा बदलने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ऊधमसिंहनगर एसएसपी को दो हफ्ते में जांच के आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । निजी अस्पताल के द्वारा डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंहनगर एसएसपी को मामले की जांच कर निर्णय लेने को आदेशित किया है।

बता दें कि 17 जुलाई को ग्राम हिम्मतपुर निवासी सुखवीर सिंह पुत्र भारत सिंह ने मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी की डिलीवरी के बाद बच्चे को बदल दिया गया था। सुखवीर ने उपजिलाधिकारी काशीपुर को दिये प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी पत्नी को लड़का हुआ था जबकि अस्पताल के स्टाफ ने लड़की बताई।

इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किये जाने पर सुखवीर ने अपने अधिवक्ताओं अमित गुप्ता व मुनि देव विश्नोई के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की। 

मामले में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। जिस पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने ऊधमसिंहनगर के एसएसपी को आदेश दिया कि इस प्रकरण में दो हफ्ते के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर जताई गहरी चिंता

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-