कोरोना अपडेट :एक ही वार्ड में निकले 72 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
July 29, 20201,829 Views
ऊधमसिंहनगर । बीती देर रात की आर टी पीसीआर लैब की रिपोर्ट में एक ही वार्ड में 72 लोग कोरोना संक्रमित आये हैं ।ये सभी मरीज वाल्मिकी बस्ती वार्ड नंबर 13 के हैं । किच्छा में निकले इतने संक्रमित लोगों से यहाँ हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि अभी इनकी संख्या बढ़ सकती है।
उधर रुद्रपुर में भी आठ लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं।