Breaking News

काशीपुर :हेलो, आप कोरोना पॉजिटिव आये हैं”, हल्द्वानी जा रहे युवक को रिपोर्ट आने के कई घंटों बाद जब फोन आया तो….

काशीपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बैठक

काशीपुर । नगर में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या से जहाँ नागरिक चिंता में हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन इस स्थिति से निपटने तथा कोरोना की रोकथाम के लिए हरकत में आ गया है। लेकिन एक बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है। याद दिला दें कि कल ही कोरोना मामलों पर लापरवाही पर जसपुर के एक भाजपा नेता ने भी सवाल उठाये हैं। 

बीती रात आई रिपोर्ट में 49 लोग कोरोना संक्रमित आये हैं। लेकिन कई घंटों तक उन्हें विभाग की ओर से जानकारी नहीं दी गई। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक अपने मृत भाई के संस्कार के बाद आज हल्द्वानी जा रहा था। वह जब पीरुमदारा पहुंच जाता है तब उसके पास स्वास्थ्य विभाग से लगभग साढ़े ग्यारह बजे फोन आता है कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं। आप तुरंत गौतमी हाइट पहुंच जायें। 

फोन सुनकर युवक हैरानी में पड़ गया और आनन फानन में पीरुमदारा से वापस अपने घर लौटता है। विभाग द्वारा उससे अपने साधन से कोविड-19 सेंटर पहुंचने को कह दिया जाता है।

अब सवाल यह उठता है कि एक कोरोना मरीज पैदल तो कोविड-19 सेंटर नहीं जायेगा। साधन आटो या बाइक हो सकती है। शहर के बीच से गुजरता हुआ ये युवक चलते फिरते कोरोना संक्रमण को बढ़ावा नहीं देगा इस बात का स्वास्थ्य विभाग को यकीन है। यह बात समझ में नहीं आ सकती है। लापरवाही आम जनता बरते तो प्रशासन कार्रवाई अमल में लाता है। और प्रशासन को कार्रवाई करनी भी चाहिए ये जरूरी है। पर विभागीय लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा।

हालांकि एएसपी कार्यालय में कोरोना के बढ़ते मामलों पर एक आवश्यक बैठक की गई है। बैठक में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-