Breaking News

काशीपुर :नाबालिग जोड़े की शादी चर्चा का विषय, लोग सगाई बता रहे पर तस्वीरें कुछ और बयां कर रहीं

 

तस्वीर में सगाई या शादी?

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों एक नाबालिग जोड़े की शादी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि लोग  इसे सगाई बता रहे हैं लेेेकिन तस्वीरें कुछ और ही बता रही है। मामला पुलिस के भी संज्ञान में है। 

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। लेकिन लोग दबी जुबान में ही बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जसपुर निवासी एक किशोरी को कुछ समय पूर्व एक युवक के घर पहुंच गई।  परिजन समझा बुझाकर किशोरी को वापस ले गए।

बाद में दो दिन पूर्व दोनों ने यहाँ गांव करनपुर के सनातन धर्म मंदिर में शादी रचा ली। इस विवाह में वधू पक्ष के लोग शामिल हुए ।  इस बारे में कुंडा थाना अध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने  बताया कि उन्हें शादी की जानकारी नहीं है अलबत्ता जब किशोरी फरार हुई थी तो यह मामला उनके संज्ञान में था । एस ओ फर्त्याल ने बताया कि ने बताया कि बताया कि उनके द्वारा इसकी सूचना जसपुर पुलिस को भी दी गई थी।

उधर वार्ड नंबर एक करनपुर के पार्षद ओंकार सिंह ने शादी को महज सगाई बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 6 माह बाद जब किशोरी बालिका जाएगी तब उसका ब्याह करा दिया जाएगा। फिलहाल किशोरी के परिजन उसकी जिद पर सगाई के बाद उसे करनपुर छोड़ गए। उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा है उसके पिता जेल में है। उन्होंने बताया कि यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा है। पूर्व पंचायत भी हुई और दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन बात नहीं बनी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-