Breaking News

इनका कहना है :उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और महगांई के लिए प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार जिम्मेदार

काशीपुर। उत्तराखंड के कुमाऊं के दौरे पर आए राहुल प्रियंका ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अदनान अशरफ ने कहा कि जिस प्रदेश में अफसर मंत्रियों की नहीं सुनते वह प्रदेश रामभरोसे ही चला करता है। आज सूबे में बेरोज़गारी और महगांई से त्रस्त हो लोग पलायन को मजबूर हैं। प्रदेश की जनता अंगामी 2022 में पुनः कांग्रेस की सरकार देखना चाहती है जिससे बीजेपी द्वारा जाम कर दिए गए विकास के पहिये को चलाया जा सके।

इस दौरान वे कांग्रेसी नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के ग्राम बैलजूडी स्थित निवास पर पत्रकारों से रूबरू  हुए। जहां उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि अगर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम आयोजित नहीं होता तो देश की कोरोना वायरस को लेकर स्थिति आज इतनी भयावह नहीं होती। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं। दोनों ही लोगों को देश की जनता से माफी मांगी चाहिए। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में विफल साबित हुई केंद्र सरकार धन बल के सहारे सत्ता पर काबिज रहना चाहती है जिसका चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। सरकार भ्रष्टाचार फैला रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :खाद्य एवं रसद आपूर्ति पर राज्य सरकार की कड़ी नजर, सीएम धामी के निर्देश पर SEOC में अधिकारियों की विशेष तैनाती

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) देहरादून: वैश्विक परिस्थितियों को देखते …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-