Breaking News

काशीपुर :कंटेनमेंट जोन के लोगों के रोजगार और कारोबार का भी रखें ध्यान :दीपक बाली मिले शिक्षा मंत्री से

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को सुझाव पत्र देते दीपक बाली

 

काशीपुर । समाजसेवी दीपक बाली ने कोविड-19 के दौरान बनाये गये कंटेनमेंट जोन के लोगों को हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को एक सुझाव पत्र सौंपा है। उनके अलावा क्षेत्र के अनेक अन्य नागरिकों ने भी इस संबंध में एक सुझाव पत्र दिया है। 

आज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को दिये पत्र में दीपक बाली ने कहा कि भी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते समय वहाँ रह रहे निवासियों के व्यापार, नौकरी तथा अन्य प्रकार के रोजगार का भी ध्यान रखना जरूरी है। कंटेनमेंट जोन बनाने से 14 दिन तक वहां के लोगों की आर्थिक गतिविधियों पर भी रोक लग जाती है। दीपक बाली ने सुझाव दिया है कि उस क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिलने पर उसे होम आइसोलेशन या कोविड-19 सेंटर भेजा जाये।

उस क्षेत्र के सभी लोगों की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से की जाये तथा पॉजिटिव पाये गये लोगों को तुरंत कोविड-19 भेज दिया जाये और एरिया को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर देना चाहिए। ताकि पॉजिटिव लोगों के साथ उस एरिया में रहने वाले अपने रोजगार और रोजमर्रा की गतिविधियों से वंचित न रहें। 

उधर लक्ष्मण बिष्ट समेत सैकड़ों लोगों ने भी शासन प्रशासन से यही मांग की है। इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-