काशीपुर । 54 वर्षीय कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के कारोबारी पुनीत अग्रवाल पुत्र स्व रामप्रकाश का शव आज सुबह उनके शांतिनगर स्थित आवास पर लटका पाया गया। पुनीत इन दिनों अपने घर में अकेले रह रहे थे। एकमात्र नौकर उनकी देखभाल के लिए घर पर था। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में हैं। आज सुबह उनके नौकर हर्ष ने उन्हें फांसी से लटका हुआ देखा तो उनके भाई को सूचित किया।
भाई विनीत अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई और मौके पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुनीत अग्रवाल डिस्पोजल का कारोबार करते थे। पहले उनकी दुकान काशीपुर मेन बाजार में थी। पर कुछ समय से वह एसआरएफ के पीछे स्थित शांतिनगर में अपने निवास से ही कारोबार कर रहे थे। आत्महत्या की वजह अभी अज्ञात बताई जा रही है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal