Breaking News

काशीपुर :आईआईएम परिसर में चोरी करते रंगे हाथों दबोचा, इससे पहले भी हो चुकी है करोड़ों की चोरी

काशीपुर । भारतीय प्रबंधन संस्थान कुंडेश्वरी में निर्माण कार्य करा रही सापुरजी कंपनी के स्टोर से पिछले दो तीन वर्षों में करोड़ों रुपये का सामान चोरी हो चुका है। बीती रात कपंनी ने स्टोर से चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्थित आईआईएम में सापुरजी पालोन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कंपनी का कैंप कार्यालय आईआईएम परिसर में है। कंपनी के स्टोर से लगातार कीमती सामान की चोरी की वारदातें होती रहीं हैं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक अब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का सामान स्टोर से चोरी किया जा चुका है। जिसकी रिपोर्ट समय समय पर पुलिस थाने में दर्ज की गई है। यही नहीं जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों तक भी कपंनी द्वारा शिकायत की गई है। इसके बावजूद चोरी की वारदातें थम नहीं रही।बीती रात कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने घोर को पकड़ने के लिए रात में कंपनी में ही रुकने का निर्णय लिया।

कंपनी के उप प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र पांडे के अलावा समरेश मंडल, ओमप्रकाश जोशी तथा नितिन कुमार ने रात लगभग साढ़े नौ बजे स्टोर के पास किसी के कूदने की आवाज सुनी और वहाँ पर थैला लेकर भाग रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। थैले में स्टोर से चोरी किये गये गेट वाल्व थे। नवीन चंद्र पांडे ने तत्काल कुंडेश्वरी पुलिस चौकी को सूचित किया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश पुत्र रामबचन निवासी दोहरी वकील कुंडेश्वरी बताया। इस मामले में सापुरजी कंपनी के उप प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र पांडे ने पुलिस को तहरीर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-