Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :आज 1450 रैपिड एंटीजन टेस्ट में 24 कोरोना संक्रमित आये, लैब से आयी रिपोर्ट में एक महिला पॉजिटिव निकली

काशीपुर । आज नगर में नगर निगम के तीन कर्मियों सहित 25 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित निकले हैं । नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने यह जानकारी दी है। उधर लैब से आयी रिपोर्ट में आवास विकास निवासी 27 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी है। यह 7 जुलाई को एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आयी थी। इसका सैंपल 12 जुलाई को लिया गया था। 

नगर में पिछले दो दिनों से किये जा रहे रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आज 1450 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट  किए गए।

 आज 24 लोग संक्रमित पाए गए लोगों में नगर निगम के पटवारी, क्लर्क व एक परिचारक के अलावा तहसील के 47 वर्षीय एक होमगार्ड व 42 वर्षीय पीआरडी महिला कोरोना संक्रमित पायी गई हैं। उधर टांडा उज्जैन में 4, सुभाषनगर में 2, आनंदम होम में 1, आर्यनगर व लक्ष्मीपुर लच्छी मे 2-2 लोगों समेत कुल 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-