Breaking News

ब्रेकिंग :नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

@शशांक राणा 

जोशीमठ। नगर में एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमबार देर रात घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस जोशीमठ ने रात 1 बजे दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी जोशीमठ जसपाल नेगी ने बताया कि पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मंगलवार सुबह आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के पश्चात तुरन्त जेल भेज दिया है।

दूसरी तरफ मामले में जोशीमठ नगर में दो समुदाय के लोगों में विवाद बढ़ता जा रहा है। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। सुबह होने के साथ ही स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर बाजार में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस बीच गुस्साए लोगों ने आरोपी समुदाय के 3 दुकानों पर जम कर तोड़-फोड़ मचायी। फल व सब्जियों को सड़क पर बिखेर दिया।वही आरोपी के घर में भी अज्ञात लोगों ने जम कर बबाल मचाया ओर तोड़ फोड़ की। आम लोगो मे बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर नगर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना से नगर में मची अफरातफरी के बाद पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को समझाने में जुटी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-