Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :रामश्याम कालोनी में मां बेटा समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले, एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम कर रही जांच

 

 

काशीपुर । नगर में कंटेनमेंट जोनों में कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट लगातार जारी है अभी तक इन कंटेनमेंट जोन्स में छह लोग जिनमें महिला व पुरूष दोनों शामिल हैं, कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं हैं।  रामश्याम कालोनी में एक ही परिवार के दो मां बेटा समेत पांच लोग पॉजिटिव निकले हैं। बता दें कि इस परिवार से साठ वर्षीय व्यक्ति पहले ही  कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। जांच कर रही कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम के मुताबिक अभी शाम तक जांच जारी रहेगी।

जिस तरह से कंटेनमेंट जोन में टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं उससे लगता है कि काशीपुर गंभीर स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि बीती शाम से ही एन एच एम उपनिदेशक तथा जिला कोरोना अधिकारी बंशीधर तिवारी की देखरेख में काशीपुर में जिले की पहली मोबाइल कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम ने काम शुरू किया है। कल हुये परीक्षण में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया जबकि आज सुबह से कोरोना पॉजिटिव की संख्या में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी हो रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-