Breaking News

काशीपुर विधानसभा में भाजपा की वर्चुअल रैली में मोदी पार्ट 2 की उपलब्धियां गिनाईं

काशीपुर । भाजपा की देशभर में चल रही वर्चुअल रैली के क्रम में आज काशीपुर विधानसभा में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री नरेश बंसल ने संबोधित किया। 

अपने संबोधन में नरेश बंसल ने मोदी पार्ट 2 सरकार के कार्यो तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की योजनाओं तथा जनहित के कार्यों को जन मानस तक पहुंचाने में जुट जाने को कहा।

इस अवसर पर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जनोपयोगी नीतियों की प्रशंसा की। विधायक चीमा ने कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री राहत किट बंटवाने को सरकार की उपलब्धि बताया। 

इस अवसर वर्चुअल रैली सुनने के लिए मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, चौधरी खिलेंन्द्र सिंह, मोहन बिष्ट,पार्षद गांधार अग्रवाल  राजीव राजपूत प्रशांत पंडित तथा डा गिरीश तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष व पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-