Breaking News

उत्तराखंड :तीन महिलायें नदी में बही, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

जौरासी (कोश्या कुटोली)। राज्य में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है।  अल्मोड़ा जनपद के जौरासी कोश्या कुटोली में कोसी नदी में तीन महिलाओं के बहने की खबर है। 

प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य महिलाओं की तलाश की जा रही है। घटना आज सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बहने वाली महिलाओं में कमला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह 30 वर्ष, ललिता देवी पत्नी दलीप सिंह 30 वर्ष तथा लता देवी पत्नी हरेन्द्र सिंह 26 वर्ष हैं। बताया जाता है कि अचानक नदी में पानी बढ़ जाने से यह दुखद घटना हुई है। 

कमला देवी का शव नदी में से निकाल लिया गया है। जबकि अन्य दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम के साथ  उपजिलाधिकारी कोश्याकुतोली, और नायब तहसीलदार  मौजूद है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मंदिर में दर्शन को जा यात्रियों की बस खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, 22 अन्य घायल, पीएम मोदी ने शोक जताया, दो लाख की राहत मृतकों के परिजनों को देने की घोषणा

🔊 Listen to this प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस कुछ ही क्षणों में मोड़ पार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-