काशीपुर । साइबर ठगों ने काशीपुर में एक जनरल स्टोर स्वामी के 20600 रूपये खाते से उड़ा लिये।
कूर्माचल कालोनी निवासी लाल सिंह बोरा का आई हास्पिटल रोड पर जय ईष्ट देव जनरल स्टोर है। उन्होंने लेन देन के लिए फोन पे से अपने एकाउंट लिंक कराया है। आज शाम 6297663203 से उनके फोन पर एक काल आई। उस वक्त फोन उनके पुत्र के पास था। फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई हेड आफिस से बोल रहा है। उसने पूछा कि आप फोन पे यूज करते हैं इसलिए आपको अवार्ड मिला है। फिर उसने एक लिंक भेजकर उनके पुत्र से उस पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही उनके पुत्र राहुल ने क्लिक किया तो उनके पास 5150 रुपये का मैसेज आया। इसके बाद तीन बार इसी तरह से लिंक भेजा गया हर बार 5150 रुपये का मैसेज आया। इस तरह चार बार में कुल 20600 रुपये उनके खाते से कट गये।
फोन करने वाले फिर जो मैसेज भेजा उसमें 10000 रूपये का मैसेज था। लेकिन इस मैसेज पर राहुल ने क्लिक नहीं किया। इस बीच उसे पता चल गया कि ठगी हो गई है। हालांकि बाद में जब उसने उस नंबर पर काल की तो उसने बताया कि वह दिल्ली से बोल रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

