काशीपुर । मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी बाइस वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी चेतन पाल पुत्र नरेश पाल ने आज शाम चार बजे के आसपास अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब चेतन की मां पूनम पाल कमरे में गयी। पुत्र को पंखे से लटका हुआ देखकर वह चीख पड़ी और शोर मचाया शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
चेतन का शव पंखे से उतारा गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। मृतक इंटर का छात्र था। मृतक के एक भाई और एक बहन हैं। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 




Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal