काशीपुर । ग्राम कचनाल गाजी मानपुर रोड निवासी 45 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र भजन सिंह को आज पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को परिजन तत्काल राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। सूचना पाकर सी ओ मनोज ठाकुर तथा कोतवाल चंद्रमोहन सिंह चिकित्सालय पहुंच गए हैं और घायल से जानकारी ले रहे हैं।
आसपास के लोगों ने बताया कि जब परमजीत सिंह अपने घर के पास खेत में बनी झोपड़ी में बेठा था कि बेंतवाला निवासी एक व्यक्ति उनके पास आया। जिससे किसी हिसाब किताब की बात हुई इसी बीच उस व्यक्ति ने थैले से तंमचा निकाल कर फायर कर दिया। हालांकि फायर करने वाले को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal