Breaking News

केलाखेड़ा :कोरोना महामारी तथा नशे के विरूद्ध जागरूक किया पुलिस ने

@राहुल सक्सैना 

केलाखेडा । पुलिस ने मुख्य बाजार मे थाना अध्यक्ष के नेतृत्व मे टीम बनाकर पुलिस बल तथा  पूर्व सैन्य कर्मी व एस पीओ के साथ मास्क न लगाने  वालो के विरुद्ध अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बाजार मे बिना मास्क के घूम रहे  लोगों का चालान कर  जुर्माना वसूला। उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने बाजार में  दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया।

इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने सरकड़ी चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों की चौराहे पर कोरोना माहमारी के नियमों के तहत  दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया  ।

साथ ही ड्रग्स उन्मूलन सप्ताह के तहत नशे से सबन्धित बुराइयों के बारे मे जानकारी देते हुुुए कहा  कि मादक पदार्थो का मानव शरीर काफी खतरनाक प्रभाव पड़ता हैं। मादक पदार्थो के सेवन से पारवारिक परिस्थितियों पर भी गंभीर संकट आ जाता है। थाना प्रभारी ने नशे का सेवन ना करने की अपील की इस मौके पर उपनिरीक्षक सुशील कुमार प्रियंका टम्टा आरक्षी गणेश टोलिया पूर्व सैनिक साबिर अली दिलबाग सिंह, शहादत हुसैन आदि लोग थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-