काशीपुर। यहाँ आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ परंपरा से हटकर एक रिक्शा चालक तथा सिक्योरिटी गार्ड ने फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र काशीपुर के तमाम लोग एकजुट होकर हीरो होंडा वर्कशॉप के पास पार्टी ऑफिस में पहुँचे।
शुभारंभ के मौके पर विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव उत्तराखण्ड की सभी 70 सीटों पर पूर्ण मजबूती से लड़ने जा रही है जिसके तहत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य के साथ ही उत्तराखण्ड के पहाड़ों में पलायन रोकने का मुद्दा भी पार्टी की प्राथमिकता में है। शुुभारंभ से पूर्व वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। जिसके बाद रिबन काट कर पार्टी कार्यलय का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर भारी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में वी के शुक्ला जी, आयुष मेहरोत्रा आदि रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा , मीडिया प्रभारी अभिताभ सक्सैना , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, गौरव कुमार, रेणु गुल्यानी , मणि शर्मा , शिप्रा शर्मा , इन्द्रा शर्मा , जितेन्द्र नैलवाल, फरीद, रजनीश, सुरेश बैलवाल, के के जोशी , जितेन्द्र भट्ट, अमित भारती जी, यासिर अली आदि उपस्थित रहे।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal