Breaking News

काशीपुर :डिलीवरी आपरेशन के दौरान महिला के पेट में ही छोड़ दिया कपड़ा, हालत गंभीर

@नवल सारस्वत 

काशीपुर । डिलीवरी आप्रेशन के दौरान एक चिकित्सक पर महिला के पेट में कपड़ा छोड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बैलपड़ाव रामनगर निवासी एक महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को एक पत्र में बताया कि नौ माह पूर्व काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक(अब निजी प्रैक्टिस में) ने उसकी डिलीवरी के लिए आप्रेशन किया था। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुये आप्रेशन के दौरान एक कपड़ा उसके पेट में ही छोड़ दिया था।

आप्रेशन के बाद उसके पेट में दर्द रहने लगा। उसने एम्स ऋषिकेश में दिखाया तो वहाँ चिकित्सकों के पैनल ने जांच की तो पता चला कि पेट में कपड़ा छोड़ दिया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

बहरहाल इस मामले में कथित आरोपी महिला चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई के लिये पीड़ित महिला ने कई जगह गुहार लगाई है। हालांकि मामले में सच्चाई क्या है  यह जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। लेकिन चिकित्सकीय लापरवाही का यह मामला अपने आप में गंभीर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-