Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :मृतक बुजुर्ग महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मामले

काशीपुर । गढ़वाल सभा निवासी बुजुर्ग महिला जिसकी कि दो दिन पूर्व बुखार के चलते मौत हो गई थी उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यहाँ हड़कंप मच गया है।वहीं दो अन्य युवकों की रिपोर्ट भी आज काशीपुर में पॉजिटिव आयी है।

बुजुर्ग महिला बुखार की वजह से यहाँ अस्पताल में भर्ती रही थी। उसकी मौत भी उपचार के दौरान ही हुई थी। आज सुबह ही बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया था। बता दें कि आज सुबह यहाँ श्मशानघाट समिति और आसपास के लोगों ने मृतका का संस्कार श्मशानघाट परिसर में करने पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला का संस्कार श्मशानघाट परिसर से बाहर किया गया था।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि मुंबई से आये दो अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों को रूद्रपुर भेजा जा रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-