Breaking News

मुस्लिम महासभा अध्यक्ष ने नमाजियों से की अपील, सोशल डिस्टेंस व कोरोना से बचाव के साथ आयें मस्जिदों में साथ

काशीपुर । मुस्लिम महासभा ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने के सरकार के फैसले के मद्देनजर मस्जिदों में नमाज पढ़ने वाले नमाजियों से कोरोना महामारी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

मुस्लिम महासभा अध्यक्ष जफर मुन्ना ने यहाँ जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि मस्जिदों के अंदर एहतियात बरतें। नमाज़ पढ़ने के लिये घर से ही बज़ु बनाकर मस्जिद में जाएं और और सोशल डिस्टेंडिंग का ख्याल रखा जाए । बगैर मास्क के कोई भी मस्जिद में दाखिल न हों। हमें अपनी तरफ से कोई भी कमी प्रशासन या सरकार को नही देनी है। उन्होंने सभी मस्जिद की कमेटियों से गुजारिश की है कि मस्जिद के गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाएं। जिससे नमाजी मस्जिद में दाखिल हो तो सेनेटाइजर होकर मस्जिद में दाखिल हो और एसी बिल्कुल नहीं चलाएं। 

मस्जिद के खुलने से पहले आज ही मस्जिदों की साफ सफाई ओर पूरी मस्जिद को सैनिटाइजर करें । और मस्जिद में अनावश्यक रूप से ना बैठे और आप सभी मुस्लिम भाइयो से गुजारिश है कि सुन्नते और नफील नमाज़ घर पर ही पड़कर मस्जिद में नमाज़ पढ़ने आये । मस्जिद के अंदर सिर्फ फ़र्ज़ नमाज ही पढ़ें ।क्योंकि हदीस में भी लिखा है कि घर पर सुन्नत ओर नफिल नमाज़ पढ़ने का ज्यादा सबाब है । सरकार की जो गाइड लाइन होगी। हमें उसके अनुसार ही चलना है हमे नियमों का पालन करना है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-