Breaking News

काशीपुर :देर रात एक युवती समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

काशीपुर ।  देर रात काशीपुर में एक युवती समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों को रुद्रपुर स्थिर कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया।  युवक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर और युवती अपने जीजा के साथ गुरुग्राम से आई थी।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डा अमरजीत साहनी ने बताया कि काशीपुर के मंझरा रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास रहने वाला 23 वर्षीय युवक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर से अपनी बहन के वहाँ से बीती 3 जून को  ट्रक में बैठकर काशीपुर में स्टेडियम पर पहुंचा था। जहाँ से उतरकर राजकीय चिकित्सालय आया।  जहां उसका सैंपल लेकर उसे आईआईएम में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया था। आज देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

उधर काशीपुर के दुर्गा कॉलोनी की रहने वाली 27 वर्षीय युवती गुरुग्राम में रहकर नौकरी करती है। युवती बीती 4 जून को दिल्ली में रहने वाले अपने जीजा के साथ टैक्सी से काशीपुर आयी थी। राजकीय चिकित्सालय में उसका सैम्पल लेकर दोनों को अनन्या होटल में आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था जहां युवती की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है जबकि उसके जीजा की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने युवक और युवती दोनों को ही रुद्रपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-