Breaking News

बड़ी खबर :सिंधिया ने ट्विटर से भाजपा शब्द हटाया, कयासबाजी शुरू

 @फैसल खान 

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से भाजपा शब्द हटा दिया है और उसकी जगह जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी शब्द लिखा है। गौरतलब है कि सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने से पहले भी ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द को हटा दिया था।

भाजपा में शामिल होने के बाद जहां सिंधिया के सभी मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और उनके सभी 22 विधायकों को टिकट देने के साथ साथ सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह देने की बात हो रही थी मगर उनके कुछ ही लोगों को  मंत्री बनाया गया।  साथ ही उनके सभी विधायको को टिकट देने पर संशय के बादल मंडरा रहे है। वहीं सिंधिया को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाने का अब कोई कहीं ज़िक्र तक नही है।

सिंधिया की वजह से भाजपा में बगावत हो गई है,भाजपा के एक पूर्व मंत्री समेत पिछले चुनाव लड़ चुके भाजपा के कई नेता कांग्रेस का रुख कर रहे है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश भाजपा में कोहराम मचा हुवा है। बताया जाता है कि  सिंधिया समर्थक कई विधायक ऐसे भी है जिनको अगर टिकट मिल भी जाता है तो वो जीतने की स्थिति में कतई नही बताए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि मध्यप्रदेश में सिंधिया का ऊंट किस करवट बैठता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-