Breaking News

राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान

नई दिल्ली। राज्य सभा की 18 सीटों के लिए चुनाव आयोग इस महीने की 19 तारीख को चुनाव कराएगा। बता दें कि राज्यसभा के लिए मार्च में होने वाले चुनावों को कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर टाल दिया गया था। अब लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, इसलिए आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है।

चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्य सचिवों को एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने के लिए कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम के तमाम तरीकों का पालन हो।

बीते फरवरी महीने में आयोग ने 17 राज्यों में 55 सीटों को भरने के लिए चुनावों की घोषणा की थी। मार्च में रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया था कि 10 राज्यों में 37 सीटें निर्विरोध भरी गईं। चुनाव आयोग ने कहा कि सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए उसने 18 सीटों पर चुनाव कराने का फैसला किया है।

इस सूची में आंध्र प्रदेश और गुजरात की 4 सीटें, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटें, झारखंड की दो और पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और मणिपुर की एक-एक सीट शामिल हैं। मतदान 19 जून को सुबह 9 बजे शुरू होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान काशीपुर में महिला दिवस पर स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण पर हुआ जागरूकता संवाद, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी चुनौतियां अब भी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-