Breaking News

काशीपुर कोरोना पॉजिटिव अपडेट :दिल्ली के पहाड़गंज में सैलून चलाता है युवक

काशीपुर । काशीपुर में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक कल सुबह दिल्ली से कार में अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया था। उसके दो साथियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।विस्तृत जानकारी के मुताबिक युवक दिल्ली के पहाड़गंज में सैलून चलाता है। कल सुबह 5 बजे लगभग वह लोग सूर्या चौकी मुरादाबाद रोड पर से होते हुए आये थे। युवक का कोई रिश्तेदार यहाँ राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत है। इसलिए वह लोग उसके पास आ गये थे। जहां उन्हें आइसोलेशन में रख दिया गया। जबकि उनका एक साथी बाजपुर चला गया।

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि उसे रूद्रपुर में क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।  वहीं सूर्या चौकी पर उस वक्त मौजूद पुलिस कर्मियों में से अगर कोई उनके नजदीकी सम्पर्क में आया होगा तो उसे भी क्वांरटाइन किया जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-