Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति हुआ फरार

अस्पताल पहुंची पुलिस

काशीपुर ।  विवाद के बाद मायके गई पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर पति फरार हो गया। आरोपी पति की पुलिस तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 काशीपुर के मोहल्ला काली बस्ती की रहने वाली मुस्कान का शादी के बाद से अपने पति और ससुराल वालों से मामूली विवाद रहता था।  बताया जाता है कि आज भी ननद और पति के साथ मुस्कान का कुछ विवाद हो गया था।  विवाद इतना बढ़ गया कि मुस्कान उसी बस्ती में स्थित अपने मायके चली गई थी।

मायके वाले पति को समझाने के लिए मुस्कान की  ससुराल पहुंचे थे। इससे गुस्साया पति ससुराल पहुंचा और मुस्कान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।  और फरार हो गया। घायल मुस्कान को उसके मायके वाले राजकीय अस्पताल ले गए जहां  चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची।  बाद में शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-