Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन, काशीपुर मीडिया सेंटर सहित राज्य भर के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया

काशीपुर । उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। 

श्री असनोड़ा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भी थेे। तीन दिन पूर्व उन्हें ह्रदयाघात के कारण  गैरसैण से हवाई एम्बुलेंस से ऋषिकेश एम्स में लाया गया था। जहाँ तीन दिन आई सी यू उनका इलाज चला। पुरूषोत्तम असनोड़ा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। 

उनके निधन पर काशीपुर  मीडिया सेंटर ने शोक जताया है। मीडिया सेंटर के अध्यक्ष  दिलप्रीत सेठी ने पत्रकार  पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन को पत्रकार  जगत की बड़ी क्षति बताया है।

उधर पूरे राज्य में तमाम स्थानों पर जैसे ही उनके निधन की खबर मिली पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। 

शब्द दूत की ओर से दिवंगत पत्रकार पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को श्रद्धांजलि। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-