Breaking News

ब्रेकिंग :आज छह और कोरोना पॉजिटिव मिले उत्तराखंड में, 16 हुई संक्रमितों की संख्या

देहरादून । राज्य में छह और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच तब्‍लीगी जमात से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही दो दिन के अंतराल में नौ नए कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। इन्‍हें मिलाकर उत्‍तराखंड में अभी तक संक्रमितों की संख्‍या 16 पहुंच गई हैं। हालांकि इनमें से दो स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से छुटटी पा चुके हैं।

आज आये हेल्थ बुलिटीन में 6 नए मरीजों में  कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में देहरादून में  5 , उधमसिंह नगर में 1 मरीज में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है ।

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह और संदिग्धों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को तीन केस पाजिटिव पाए गए थे। तीनों मामले ऊधमसिंहनगर के हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर दान घोटाला: आठ लोगों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या में राम मंदिर को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-