नई दिल्ली। पाकिस्तान में महा शिवरात्रि पर हर हर महादेव और बम भोले के नारे गूंजे।
दरअसल श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब” (पहाड़ गंज,दिल्ली) की ओर से *कटासराज* (पाकिस्तान) के मंदिर में श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा था। इस जत्थे के रहने खाने की व्यवस्था पाकिस्तान सरकार द्वारा की गई। जत्था 25 फरवरी को भारत वापस आयेगा।
पाकिस्तान के चकवाल में स्थित है कटासराज मंदिर। कहा जाता है कि भगवान शिव की पत्नी जब सती हुईं तो महादेव की आंख से दो आंसू गिरे थे । एक आंसू गिरा भारत के पुष्कर में गिरा। दूसरा आंसू सीधा पाकिस्तानी पंजाब के चकवाल जिले में। बताते हैं कि करीब 900 साल पहले चकवाल में कटसराज मंदिर बनाया गया। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal