Breaking News

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मचाई सनसनी, देखिए वीडियो और जानिये वास्तविकता क्या है?

@शब्द दूत डेस्क (21 जुलाई 2025)

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एफबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया है। इस वीडियो को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि एफबीआई एजेंट्स ओवल ऑफिस में ओबामा को गिरफ्तार कर रहे हैं।

वीडियो में एक दृश्य ऐसा भी है, जिसमें ओबामा ट्रंप के पैरों के पास गिरते हुए दिखाए गए हैं और अंत में उन्हें नारंगी जेल ड्रेस में दिखाया गया है। वीडियो की इस प्रस्तुति को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय सामने आया जब अमेरिकी राजनीतिज्ञ तुलसी गबार्ड ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप को लेकर ओबामा प्रशासन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी। ट्रंप के इस कदम को तुलसी के बयान के बाद की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि AI के माध्यम से तैयार किए गए इस प्रकार के वीडियो समाज में भ्रम फैलाने और राजनीतिक तनाव बढ़ाने का माध्यम बन सकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की जा रही है कि वे ऐसे वीडियो की सत्यता की जांच किए बिना उन्हें साझा न करें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पॉलीटेक्निक परीक्षा विवाद: नकल से शुरू हुआ बवाल, शिक्षकों से मारपीट के आरोपी दरोगा का निलंबन,बेटे को नकल करने से रोकने से नाराज था दारोगा

🔊 Listen to this इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा, परीक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-