Breaking News

महात्मा गांधी की दुर्लभ पेंटिंग लंदन में 1.7करोड़ रुपये में हुई नीलाम, बनी सबसे महंगी कलाकृति, 94 साल पुरानी है पेंटिंग, जानिये क्यों है खास?

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई 2025)

लंदन। महात्मा गांधी की एक दुर्लभ ऑयल पेंटिंग लंदन की बोनहेम्स नीलामी में 1,52,800 पाउंड (लगभग 1.7 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई। यह पेंटिंग इसलिए विशेष मानी जाती है क्योंकि इसे गांधीजी के जीवनकाल में उनके सामने बैठकर बनाया गया था और इसे गांधीजी की एकमात्र पेंटिंग माना जाता है।

इस कलाकृति की अनुमानित कीमत पहले 50,000 से 70,000 पाउंड के बीच लगाई गई थी, लेकिन बोली के दौरान इसकी कीमत उम्मीद से कहीं अधिक पहुंच गई। यह पेंटिंग वर्ष 1931 में उस समय बनाई गई थी जब महात्मा गांधी लंदन दौरे पर थे और द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग ले रहे थे।

गौरतलब है कि यह पेंटिंग इस नीलामी की सबसे महंगी कलाकृति रही। महात्मा गांधी की विरासत से जुड़ा यह अमूल्य चित्र इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी है और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति को अंतरराष्ट्रीय कला बाजार में प्रतिष्ठा दिलाने वाला प्रमाण बन गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-