Breaking News

हाईवे पर अश्लील वीडियो में दिख रहा भाजपा नेता धाकड़ गिरफ्तार, मुंह पर काला कपड़ा ढककर थाने लाया गया

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2025)

मंदसौर। हाईवे पर अश्लील वीडियो में नजर आ रहे भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ द्वारा महिला मित्र के साथ अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा पुलिस ने आज दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को मुंह पर काला कपड़ा ढककर थाने लाया गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो एक्सप्रेस-वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। अब यह जांच की जा रही है कि वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया? क्या इस कृत्य में एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों की मिलीभगत थी? टीआई ने पुष्टि की है कि जल्द ही वीडियो में दिख रही महिला और वीडियो वायरल करने वाले कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-