Breaking News

भाजपा नेता धाकड़ के कुकृत्य से शर्मसार हुआ पूरा देश, महिला के साथ सड़क पर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो वायरल

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मई 2025)

मंदसौर।  यहाँ भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के एक अश्लील वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। बताया जाता है कि 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। ये शर्मनाक घटना 8,लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। ये इस कदर आपत्तिजनक है कि इसे दिखाया नहीं जा सकता।

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए।आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी मनोहर धाकड़ से किनारा कर लिया है। धाकड़ महासभा युवा संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़ के निर्देश पर मनोहर धाकड़ को धाकड़ समाज के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

Check Also

उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पर रोक, अब रविवार को अवकाश; शिक्षा विभाग के नियम होंगे लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-