Breaking News

बिग ब्रेकिंग: पुलिस ने किया पुलिस पर लाठीचार्ज, मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश,कई घायल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2024)

रांची। झारखंड की राजधानी में आज एक अजीब घटना हुई। यहां पुलिस को ही पुलिस पर लाठीचार्ज करना पड़ा। सहायक पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की कोशिश कर रहे थे।

आपको बता दें कि लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर यहां सहायक पुलिस कर्मी आंदोलनरत हैं। इन सहायक पुलिसकर्मियों पर पुलिस ने आज रांची में लाठी चार्ज किया है। । दरअसल सहायक पुलिस कर्मी सुरक्षा घेरा तोड़कर अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश तो वह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गये। इस दौरान पथराव की भी खबर है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कहा जा रहा है कि दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं।

Check Also

चुनाव आयोग में 14 बार दर्ज हुई आपत्तियों की रिपोर्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा—असहमति प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) नई दिल्ली। चुनाव आयोग की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-