Breaking News

सेना के जवानों पर आतंकवादी हमला, ड्रोन से आतंकियों की खोज, पांच जवानों को लगीं गोलियां, एक जवान शहीद 

@शब्द दूत न्यूज डेस्क (05 मई, 2024)

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं।

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है, ताकि आतंकी अंधेरे की आड़ में फरार न हो सकें। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-