Breaking News

राजद के घोषणापत्र पर चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा- ये कैसे नौकरियां बांटते हैं ये बताने की जरूरत नहीं

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2024)

पटनाः लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। वहीं, राजद के घोषणा पत्र पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तंज कसा है।

“चुनावी समय में वादे बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं पर…”
चिराग पासवान ने कहा अगर वह एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो लंबे समय तक उनके परिवार के लोग बिहार के सत्ता में रहे। उस समय कैसे नौकरियां बांटी गई, ये हमें बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में वादे बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं पर हकीकत जब खुद सत्ता में आते हैं तो उसके बाद पता चलती है। आगे उन्होंने कहा कि आज लोकसभा के चुनाव हैं, जिसमें बिहार की जनता मन बना चुकी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है।

‘बिहार की 40 की 40 सीट हम लोग जीतेंगे’
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लोग भी उत्तर प्रदेश को उदाहरण के तौर पर देख चुके हैं कि सही मायनों में एक डबल इंजन की सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है। बिहार की 40 की 40 सीट और देश की 400 सीट हम लोग जीतेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। तेजस्वी ने राजद ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :एसआईआर पर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2026) नई दिल्ली। मतदाता सूची के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-