Breaking News

‘हम भी चीन के इलाकों का नाम बदल दें तो…’, ड्रैगन को राजनाथ की दो टूक

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों का नाम बदलने के लिए चीन की आलोचना की और हैरानी जताते हुए पूछा कि भारत के भी ऐसा ही करने से परिणामस्वरूप क्या पड़ोसी देश के वे इलाके “हमारे क्षेत्र का हिस्सा” बन जाएंगे।

अरुणाचल प्रदेश ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र के नमसाई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 30 स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। सिंह ने कहा, “मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि यदि हम पड़ोसी देश के विभिन्न राज्यों के नाम बदल दें तो क्या वे हमारे क्षेत्र का हिस्से होंगे? ऐसी हरकतों से भारत और चीन के रिश्ते खराब होंगे।”

रक्षा मंत्री ने कहा, “हम अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन अगर कोई हमारे स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखता है।” भारत ने इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने को “मूर्खतापूर्ण” बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि “खोजे गये” नाम देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि राज्य भारत का अभिन्न अंग है, और सदैव रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सावधान :अस्पतालों और डॉक्टरों के विज्ञापनों पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सख्ती, नैतिक दिशानिर्देश लागू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2026) नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-