Breaking News

ब्रेकिंग : गांधी परिवार की करीबी राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल

मनोज त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़।  पूर्व मंत्री स्व राजा दिनेश सिंह की पुत्री रत्ना सिंह को योगी आदित्यनाथ ने आज सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता  दिलाई । राजकुमारी रत्ना सिंह कांग्रेस के टिकट पर सात बार प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी हालांकि महज तीन बार जीत दर्ज कर सकी। बता दे कि 2019 में भी प्रतापगढ़ लोकसभा से कांग्रेस से लड़ी थी चुनाव जिसमे रत्ना सिंह अपनी जमानत भी नही बचा पाई। योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ के गड़वारा में सदर विधान सभा के उपचुनाव में भाजपा अपनादल एस गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार पाल के पक्ष में माहौल बनाने को पहुचे थे।

बता दें कि गांधी परिवार की बेहद करीबी मानी जाती है राजकुमारी रत्ना सिंह।उन्होंने  कांग्रेस के अपने 30 वर्ष की राजनीतिक सफर से तिलांजलि देकर भाजपा का दामन थाम लिया। राजकुमारी रत्ना सिंह के पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरागांधी के किचन कैबिनेट के माने जाते थे। रत्ना सिंह ने अपने पिता के नक्से कदम पर चलते हुए ये कदम उठाया। बता दे जनता पार्टी की लहर में दिनेश सिंह रुपनाथ यादव से चुनाव हार गए, जिसके उन्होंने जनतापार्टी का दामन थाम लिया। लेकिन जब इन्हें जनतापार्टी ने प्रतापगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी बनाया अपने ही मौसा कांग्रेस प्रत्याशी राजा प्रतापगढ़ अजित प्रताप के हाथों पराजित हो गए।

योगी ने इस मौके पर विपक्ष पर भी निशाना साधा और उपचुनाव में अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पाल को कप प्लेट पर बटन दबाकर भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील किया। हालांकि योगी की यह जनसभा फ्लॉप नजर आई अपेक्षा के अनुरूप भीड़ जुटाने में नाकाम रहे भाजपाई और अपनादल के नेता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-