Breaking News

पूर्वी दिल्ली में चार साल की बच्ची से रेप, सड़क पर उतरे गुस्साए लोग, गाड़ियों के तोड़े शीशे

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2024)

पूर्वी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर के भाई ने एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. बच्ची को फिलहाल गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां एक युवती कोचिंग पढ़ाती है, जहां पास ही रहने वाली चार साल की मासूम कोचिंग पढ़ने जाया करती है. बताया जा रहा है कि जब कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर मौजूद नहीं थी और मासूम बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई तो उसके भाई ने उसे कोचिंग पढ़ाने के बहाने से बैठा लिया. इस दौरान उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

रेप किया फिर दी धमकी

पूरा मामला शनिवार  का बताया जा रहा है. छोटी बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी है कि वह किसी को भी इस पूरे मामले की जानकारी नहीं दे. घटना के बाद मासूम बच्ची रोते हुए घर पहुंची. जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो वह और ज्यादा बिलखने लगी. जब माता पिता ने पूछा तो मासूम ने रोते हुए हैवानियत की सारी दास्तां सुना दी. इसके बाद बच्ची को लेकर माता-पिता मंडवाली थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया.

लोगों ने किया हंगामा

उधर चार साल की बच्ची से रेप की घटना का पता चलने के बाद पूरे इलाके में रोष फैला हुआ है. रविवार सुबह इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और सड़कों पर उतर आए. गुस्से में लोगों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये. सभी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने और मासूम को इंसाफ दिलाने की मांग की है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए पहले लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे एम्स में रेफर किया गया है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025) दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-