Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१५ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – शरद।
दिन – रविवार।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – ११:५६ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – चित्रा सायं – ०६:४७ मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – वैधृति दिन – १२:०० मि. तक उपरांत विष्कुम्भ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – ११:३६ मि. से १२:२४ मि. तक है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं – ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२० मि.।
सूर्यास्त – ०५:४८ मि.।
व्रत – नवरात्रि।
पर्व – शारदीय नवरात्रि।

*आज विशेष -* *शारदीय नवरात्र आरंभ,प्रथम शैलपुत्री देवी दर्शन पूजन,कलश स्थापन,दुर्गासप्तशती पाठ आरंभ,ध्वजरोपण,अभिजित मुहूर्त मध्याह्न – ११:३६ मि. से १२:२४ मि. तक,आज केश (बाल) संस्कार सामग्री जैसे कंघी तेल आदि का दान उत्तम होता है,महाराज अग्रसेन जयंती,यायी जययोग सायं – ०६:४६ मि. से रात्रि – ११:५६ मि. तक।*

*कल विशेष -* *ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन पूजन,द्वितीया को रेशमी पट्ट केश (बाल) हेतु दान,यमघंट योग रात्रि – ०७:५६ मि. से।*

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि – आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि – आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

ग्रहबाधा,ऊपरी बाधा निवारण एवं परिवार में सुख शांति हेतु माँ दुर्गा की आराधना शतचण्डी महायज्ञ तथा दुर्गार्चन में भाग लेने एवं यजमान बनने हेतु संपर्क करें-श्री बज्रांग आश्रम (संस्कृत विद्यालय) फूलपुर प्रयागराज।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
0831875787

Check Also

भारत की हसीन विदेश नीति पर कुर्बान जानिये@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की बेबाक कलम से

🔊 Listen to this भारत की विदेश नीति को ऊपर वाला भी नहीं पहचान सकता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-