Breaking News

मौसम अलर्ट: 15 अक्टूबर से तीन दिन उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, देखिए मौसम विभाग निदेशक ने जारी किया वीडियो संदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2023)

देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान राज्य में तापमान की कमी के चलते ठंड बढ़ जायेगी।

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शाम को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। उन्होंने चार धाम यात्रियों को भी इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

विक्रम सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी वजह से तापमान गिरेगा जिससे ठंड बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह से मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन राज्य में तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी आ सकती है।

Check Also

काशीपुर :वोग वोल्ट प्रदर्शनी को मिला महिलाओं का जबरदस्त समर्थन, खरीदारों का आंकड़ा 15 हजार के पार, उर्वशी दत्त बाली ने जताया खरीदारों का आभार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित होटल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-