Breaking News

ग्रहण भ्रम निवारण: कल 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण पर आचार्य धीरज याज्ञिक ने दी खास जानकारी, जानिये क्या करना होगा?

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2023)

प्रयागराज। शनिवार 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में जिज्ञासा है। ग्रहण पर मान्यता है कि अनेक सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लेकिन भारत में क्या लोगों पर कल होने वाले ग्रहण का कोई प्रभाव पड़ेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”ने देश में ग्रहण को लेकर भ्रम का निवारण किया है। उन्होंने बताया कि आश्विन कृष्ण अमावस्या दिन शनिवार दिनांक १४ अक्टूबर २०२३ को लगने वाला कंकणाकृति सूर्यग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका,मध्य अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका (दक्षिणी भाग को छोड़कर),अज़ोरेस, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिमी किनारा, अटलांटिक और प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि में ८ बजकर ३४ मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि में २ बजकर २५ मिनट पर होगा । उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में कोई ग्रहण नहीं है। इसलिए ग्रहण के दौरान की जाने वाली सावधानियां बरतने की जरूरत नहीं है।

Check Also

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर रहे 4 आतंकी ढेर, विस्फोट में लश्कर के टॉप कमांडर की भी मौत

🔊 Listen to this राजैरी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-