Breaking News

काशीपुर: चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलशयात्रा आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी प्राचार्या एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में  स्वंयसेवियों ने घर की मिट्टी एवं चावल को अमृत कलश में भरकर महाविद्यालय परिसर के भीतर कलश यात्रा निकाली गयी।

कार्यक्रम अधिकारी रा0से0यो0 एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा समस्त स्वंयसेवियों एवं प्राध्यापकगणों को पंच-प्रण-प्रतिज्ञा शपथ-ग्रहण करायी गयी। समस्त अमृत कलश को शौर्य दीवार के समीप रखकर वीरों की शहादत को याद किया गया।

इस अवसर पर असि0 प्रोफेसर डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, डॉ0 मीनाक्षी पंत, श्रीमती कृति टण्डन, शिवानी साह, पवन कुमार, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

गायक दलेर मेंहदी के समर्थन में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर उठे सवाल; उत्तराखंड की सांस्कृतिक छवि पर भी बहस

🔊 Listen to this @विनोद भगत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-