Breaking News

ब्रेकिंग – “बाबा ” भाजपा में होंगे शामिल, अमित शाह से हुई मुलाकात

 शब्द दूत डेस्क 

नई दिल्ली। बाबा और  मुन्नाभाई के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में संजय दत्त अमित शाह से मुलाकात भी कर चुके हैं। हालांकि अभी इस मुलाकात का खुलासा नहीं किया गया है। संभावना है कि अगले एक दो दिन में अभिनेता संजय दत्त की भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की जायेगी। 

गौरतलब है कि संजय दत्त 2009 में लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार थे। लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद उम्मीदवारी वापस ले ली गई थी।  उन्हें सपा का महासचिव नियुक्त किया गया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया और बाद में पार्टी छोड़ दी। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले, संजय दत्त के चुनाव लड़ने के बारे में अफवाहें चल रही थीं।  उन्होंने तब इसका खंडन किया था। संजय दत्त के पिता स्वर्गीय सुनील दत्त ने पांच बार कांग्रेस नेता के रूप में मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले 2004-मई 2005 के दौरान यूपीए सरकार में युवा मामलों और खेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त मुंबई से कांग्रेस की सांसद रह चुकी हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने हटाईं संरचनाएं, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में सरकारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-