Breaking News

देहरादून :आईएसबीटी परिसर में एमडीडीए कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान -स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज पूरे देश में आयोजित हो रहा स्वच्छांजली कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अक्टूबर 2023)

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज एमडीडीए के समस्त स्टाफ द्वारा आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के अलावा सचिव मोहन सिंह बर्निया आदि अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने परिसर के सफाई कर्मियों को कैप पहनाकर उनका सम्मान भी किया।

बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज पूरे देश में स्वच्छांजली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह नौ बजे से दो घंटे तक एमडीडीए के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अंतर्राज्यीय बस अड्डा पर व्यापक स्वच्छता का अभियान चलाया गया और परिसर को स्वच्छ किया गया।

इस अवसर पर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष  वंशीधर तिवारी, सचिव  मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव रजा अब्बास, कुसुम चौहान, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, समस्त सहायक एव अवर अभियंता और एमडीडीए स्टाफ मौजूद रहे।

प्राधिकरण द्वारा इस दौरान आईएसबीटी परिसर में अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया। जिसमें मुख्यतः पीपल,बरगद,नीम और आम के पौधे लगाये गये।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि आईएसबीटी के सौंदर्यीकरण की व्यापक कार्ययोजना एमडीडीए द्वारा तैयार की जा रही है। जिसमें पार्क निर्माण,सड़क निर्माण,पाथ-वे निर्माण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के लिए बड़े आकर की एलईडी स्क्रीन भी लगाई जायेंगी

Check Also

गायक दलेर मेंहदी के समर्थन में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर उठे सवाल; उत्तराखंड की सांस्कृतिक छवि पर भी बहस

🔊 Listen to this @विनोद भगत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-