Breaking News

लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं सावधान: कार्माइन नामक कीड़े से बनाया जाता है सुर्ख लाल रंग

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2023)

महिलाओं को अक्सर लाल सुर्ख रंग की लिपस्टिक लगाने का शौक होता है। लेकिन लाल रंग आता कहां से है? अगर आप को यह पता चले कि जिस सुर्ख़ लाल रंग के लिए आप लालायित रहती हैं वह एक कीड़े से बनता है तो? हालांकि अन्य रंग की लिपस्टिक में कीड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अब आप कैसे पता लगाये़गी कि आप जो लाल रंग की लिपस्टिक लगा रही है वह कीड़े से बनी है। अगर आपकी लिपिस्टिक पर कार्माइन लिखा है तो निश्चित रूप से वह कीड़े से बनी है। दरअसल लाल रंग की लिपस्टिक का शेड कारमाइन कहलाता है। ये रंग लाल रंग के कीड़ों की स्किन को सुखकार बनाया जाता है। ये कीड़े अमेरिका में पाए जाते हैं। पहले के समय में इन कीड़ों से वाटर कलर बनाया जाता था। लेकिन अब इससे लिपस्टिक और आईशैडो बनाए जाते हैं। इस कीड़े के अंदर से चटक लाल रंग निकलता है। जब इसे आप अपने होंठों पर लगाती हैं, तो कीड़ों की स्किन वाली ये कलर आपके होंठ पर लग जाती है। और ये बात तो हर महिला मानती है कि होंठों पर लगे आधे लिपस्टिक को वो चाट जाती है।

इसलिए अगली बार जब भी आप लिपस्टिक खरीदें तो उसमें कार्माइन लिखा हुआ जरूर सर्च कर लें। अन्यथा शाकाहारी होने का आपका दावा झूठा हो सकता है।

Check Also

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है एमडीआर शुल्क बैंक ने भेजा संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) नयी दिल्ली। यूपीआई  भुगतान पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-