Breaking News

दुखद:अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कर्नल समेत तीन शहीद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2023)

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबर लिखे जाने तक जिले के कोकरनाग हलूरा गंडूल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है। राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग कर्नल मनप्रीत सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग के हलूरा गंडूल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।  अभी ऑपरेशन जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने हटाईं संरचनाएं, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में सरकारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-