@शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2023)
काशीपुर ।भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आशीष गुप्ता कहते है कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचो सीटो पर भाजपा फिर हैट्रिक लगाएगी और यहां की पांचो लोकसभा सीट फिर भाजपा की झोली में जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना लोकतांत्रिक वजूद खो चुकी है इसलिए अब वह केवल छटपटा रही है और कभी जिनके विरुद्ध चुनाव लड़ती थी आज भाजपा को हराने के लिए उन्हीं की गोद में बैठी हुई है। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा चंपावत उपचुनाव की तरह बागेश्वर उपचुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करने जा रही है।
श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और जो देश कभी भारत को तवज्जो नहीं देते थे आज वें भारत का नेतृत्व स्वीकार करने की स्थिति में आ गए हैं। विरोधी दल चाहे लाख जतन कर ले मगर वह भाजपा से टकराने की स्थिति में है ही नहीं। पूरा देश देख रहा है कि जिन दलों के आपस में विचार तक नहीं मिलते और जो एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ते हैं आज वह वोट की राजनीति के लिए एक मंच पर तो आ गए हैं मगर उनका भानुमती का कुनबा सफल नहीं होगा और बिखर जाएगा।इस देश ने अनेक गठबंधन देखे हैं मगर अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल को छोड़कर कोई भी गठबंधन सफल नहीं हुआ। श्री गुप्ता कहते हैं कि जहां तक उत्तराखंड का सवाल है आज उसकी कमान एक युवा यशस्वी और धर्म रक्षक मुख्यमंत्री धामी के हाथों में है जिनकी दूरदर्शी सोच और जन सेवा के प्रति समर्पण भाव के चलते आज उत्तराखंड दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है और युवा हृदय सम्राट धामी जी के जनहित में उठाए गए अनेक कदम तो पूरे देश के लिए नजीर बने हुए हैं। नकल विरोधी कानून, सरकारी जमीनों पर व्याप्त अतिक्रमण को कोर्ट के आदेश पर हटाए जाने, विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों के बावजूद चार धाम यात्रा को सफल बनाना सहित ऐसे अनेक ऐसे काम है जो दूसरे राज्यों के लिए एक नजीर है। 23 वर्ष के युवा उत्तराखंड को एक युवा मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिलने पर उत्तराखंड निरंतर जिस तेजी से विकास के मार्ग पर दौड़ रह है उससे स्पष्ट है कि निसंदेह 2025 तक उत्तराखंडधामी जी के नेतृत्व में देश का अग्रणीय राज्य बनने जा रहा है ।जनता को स्पष्ट नजर आ रहा है कि उसके विकास के काम हो रहे हैं। अधिकारी जनता के कार्यों के प्रति जवाब देह बने हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री जरूरत पड़ने पर जब आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर खुद ट्रैक्टर चला कर पीड़ित जनता तक पहुंच रहे हैं औरआपदा कंट्रोल रूम में बैठकर खुद प्रदेश की मॉनीटरिंग कर रहे हैं तो इससे बढ़कर और क्या हो सकता है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
